
पत्नी की शिकायत के पश्चात दरोगा पर मुकदमा दर्ज, निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात दरोगा ऋषभ सिंह पर उसकी पत्नी ने पिटाई के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक ने ऋषभ सिंह पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही एसपी ने दरोगा ऋषभ सिंह को निलंबित कर दिया है जिससे हड़कंप मचा है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि दो दिन पहले जनपद बरेली के मझोल्ला निवासी अन्नू राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उल्लेख किया गया था कि उनके पति ऋषभ ने घर पहुंच कर पिटाई की ओर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने ऋषभ सिंह को निलंबित कर दिया है। हालांकि ऋषभ सिंह का कहना है कि घर में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। सिर्फ पत्नी और उनके मायके पक्ष की तरफ से तरह-तरह के दबाव बनाए जा रहे थे। इसका विरोध करने पर पिटाई कर आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



















