
बकाएदार के यहां कार्रवाई के लिए पहुंची ऊर्जा निगम की टीम के साथ अभद्रता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव छतनौरा में गुरुवार की दोपहर बिजली का बकाया वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। दत्तियाना में बिजली घर के अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे दत्तियाना बिजली घर केंद्र से जुड़े वसूली दल के कर्मचारी रविंद्र और रोहित बकाया वसूली अभियान के तहत ग्राम छतनौरा गए थे। टीम गांव निवासी बकायदार उपभोक्ता महकार सिंह के मकान पर पहुंची और बकाया जमा करने को कहा। टीम पर आरोपी के दोनों पुत्र भड़क गए और दोनों पुत्रों ने टीम के साथ अभद्रता, गाली-गलौज की जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उपभोक्ता महकार सिंह पर वर्ष 2023 से अब तक का कुल बकाया 10,000 है। तीन वर्ष की लम्बी अवधि में इतना कम बिल आने से साफ अंदेशा है कि घर में बिजली चोरी कर कटिया डालकर उपकरण चलाए जा रहे थे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















