
अब रेस्टोरेंट की किचन की भी होगी जांच,मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता मे शुक्रवार को मिलावटी नकली खाद्य पदार्थों एवं औषधियो के निर्माण, बिक्री, भण्डार, परिवहन आदि की रोकथाम हेतु जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत जनपद में आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य पदाथों के निर्माण, भण्डारण एव रखरखाव की उचित साफ-सफाई के निर्देश दिये गये है एवं विभाग को निर्देश दिया गया है कि खाद्य कारोबारकर्ताओ को उचित जानकारी, कैम्पो के माध्यम से जागरूकता प्रदान की जाये, स्कूलो में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण एव खाद्य पदार्थों की शुद्धता के बारे में जागरूक किया जाये, जो खाद्य कारोबारकर्ता खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप अपने कारोबार को व्यवस्थित न करे उनके विरूद्ध उचित प्रवर्तन कार्यवाही की जाये एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही मुख्यतः दूध, पनीर, खोया रेस्टोरेन्ट, ऑरगैनिक खाद्य पदार्थों के नाम से बिक रहे खाद्य पदार्थों के नमूने, अण्डे, खाद्य तेल, औषधि एव प्रसाधन सामग्री पर विशेष कार्यवाही के साथ रेस्टोरेन्ट के किचन की विशेष जाँच के निर्देश प्रदान किये गये। बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी, औषधि निरीक्षक, बाट माप निरीक्षक, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर, जिला आबकारी अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अधिकारी हापुड, व्यापार संघ के पदाधिकारियों, समिति के अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















