
153737841
राशन का मुफ्त मिलने वाला चावल बाजार में 26 रुपए प्रति किलो बिका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राशन डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को मिलने वाला चावल बाजार में 26 रुपए प्रति किलो चावल माफिया खरीद कर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। राशन के चावल के धंधेबाज हापुड़ के पक्का बाग, भगवती गंज में दर्जनों ठिकाने हैं जहां मेला सा लगा है।
इस वक्त राशन कार्ड धारकों के अंत्योदय कार्ड धारक 14 किलो चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को 2 किलो चावल प्रति यूनिट की दर से मुफ्त मिल रहा है जो 25 सितंबर तक स्टॉक रहने तक जारी रहेगा। उपभोक्ता व राशन डीलर दोनों ही राशन के चावल को ब्लैक में बेच रहे हैं।
आजकल राशन के चावल की डिमांड ठेलों पर मसाला डोसा व बेसन में मिलावट करने वालों की भारी मांग है। इसके अतिरिक्त मुरमुरे निर्माता में अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी करने वाले खरीद रहे हैं।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















