
किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को मांगो से अवगत कराया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष चौ०पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में गन्ना जिला अधिकारी से डीसीओ ऑफिस हापुड़ में मिला और किसानों की समस्या के बारे में अवगत कराया कि AJM की बैठक में जो भी सेंटर के जो भी प्रस्ताव पास होंगे वह सेंटर दिए जाएं।जो भी मिल हापुड़ क्षेत्र के किसानों का गन्ना लेगा तो 14 दिन में भुगतान की जिम्मेदारी उसी की होगी.रासूगर हापुड़ जिले में ना लाई जाए।शुगर मिले चलने से पहले पिछला शेष बकाया संपूर्ण भुगतान कराया जाए, अन्यथा हम किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। यह सभी मांगे किसान हित में रखी गई है बैठक में उपस्थित किसान कटार सिंह जिला संरक्षक, मोनू त्यागी तहसील अध्यक्ष हापुड़, राधेलाल त्यागी जिला प्रभारी, रवि भाटी युवा प्रदेश सचिव, मनोज कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष हापुड़, अतुल त्यागी, बबली दयानगर, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे ।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















