
पिलखुवा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास ब्रेजा कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यातायात कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



















