
नाले में गिरे गौवंश को गौ सेवकों ने बाहर निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नाले में फंसे नंदी महाराज को गौसेवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामला गढ़ रोड स्थित डीएम आवास के ठीक सामने का है, जहां नाले में नंदी महाराज के फंसे होने की सूचना हिन्दू रक्षा दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल को मिली।
सूचना मिलते ही आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में रोहन गिहार, अजीत गिहार, रितेश, संजय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने काफी मशक्कत करते हुए नंदी महाराज को नाले से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
कड़ी मेहनत के बाद गौसेवकों ने नंदी महाराज को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। गौसेवकों के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















