
👁 23 views Views
हादसे की चपेट में आने से नीलगाय की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के धौलाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पार कर रही एक नीलगाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिखेड़ा चौकी इंचार्ज विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से मृत नीलगाय को वहां से हटवाकर खड्डे में दबवा दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















