
12 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समीक्षा बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु गुरुवार दिनांक 10.09.2026 को माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण व समस्त बैंक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन श्री अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की देखरेख में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ डा0 ब्रह्मपाल सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत श्री अवनीश कुमार राय द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया एवं बैठक में उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण मैनेजर लीड बैंक, केनरा बैंक को जनपद हापुड़ हापुड़ के समस्त बैंकों द्वारा लोन रिकवरी से संबंधित मामलों को लोक अदालत में निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में समस्त प्रशासनिक व बैंक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























