
आर पी डिवाईन योगा क्लासेस के स्टूडेंट्स का हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन उत्तरप्रदेश द्वारा आयोजित, प्रदेश स्तरीय योगासन चेंपियनशिप में, आरपी डिवाईन योगा क्लासेस से प्रतिभाग करके मैडल प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।
व्यापारी नेता अरुण गर्ग चीनी वालों ने कहा योगा के द्वारा स्वस्थ जीवन जीया जा सकता है। सामाजिक कार्यकर्त्ता विमेश गोयल ने कहा, इतनी संख्या में निरंतर योगा कंप्टीशन में भाग लेने से हापुड़ जिले का नाम बाहर रोशन हो रहा है।
आरपी डिवाईन योगा क्लासेस बधाई के पात्र है, संचालिका प्रीति वर्मा ने बताया कई सालों से योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है, इस समय सात साल से लेकर लगभग हर आयु के व्यक्ति क्लास का हिस्सा हैं, अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिले ऐसा प्रयास है। इस अवसर पर सुभाष वर्मा, प्रीति वर्मा, गौरव गोयल, जूली सैनी, बृजेश, नव्या शर्मा, स्वस्ती, नैना शर्मा, राधिका सैनी, शिवांशी एवं अन्य उपस्थित रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


















