
पिलखुवा: टोल टैक्स पर दो गाड़ियों की भिड़ंत के दौरान हंगामा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर बुधवार को दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। एक गाड़ी में एक महिला और उसके परिजन जबकि अन्य गाड़ी में पुलिसकर्मी सवार था। सड़क हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब टोल टैक्स पर गाड़ी पीछे करने के दौरान दो गाड़ियों की भीड़ित हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दोनों पक्ष में काफी देर तक गहमा-गहमी होती रही। बता दें कि एक कार में पुलिसकर्मी व अन्य कार में महिला और उसके परिजन सवार थे। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















