
सड़क हादसे में घायल चौकीदार ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने किया हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री में कार्यरत चौकीदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। चौकीदार की मौत के बाद परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की छानबीन में जुट गई। माधापुर निवासी गौरव ने बताया कि 47 वर्षीय रणवीर गांव के बाहरी छोर पर स्थित स्क्रैप फैक्ट्री में चौकीदारी करते थे। वह 20 अगस्त को फैक्ट्री के काम से जनपद मेरठ के गांव सफियाबाद लौटी गए थे जहां से रात के समय बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बाइक के सामने निराश्रित पशु आ गया जिसके कारण रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली में अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की रात रणवीर की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को मृतक के परिजन शव लेकर फैक्टरी पहुंचे जहां उन्होंने फैक्ट्री के बाहर शब रखकर हंगामा किया और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















