
हापुड़ की न्यू गोल्फ ड्रीमलैंड कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
हापुड़ के न्यू गोल्फ ड्रीमलैंड कॉलोनी सबली के पास के रहने वाले दक्ष त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह जनपद मेरठ के थाना किठोर क्षेत्र के गांव महलवाला के निवासी हैं। वर्तमान में आई टी सेक्टर नोएडा में कार्यरत हैं। दो महीने पहले उन्होंने गांव सबली के पास स्थित न्यू गोल्फ ड्रीमलैंड कॉलोनी में मकान खरीदा था जिसमें वह अपनी पत्नी और छोटी पुत्री के साथ रह रहे हैं।
4 सितंबर को करीब दोपहर 2:00 बजे के आसपास दक्ष त्यागी अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपने मूल गांव महलवाला चले गए। गांव में जन्माष्टमी के बाद आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब वह वापस आए तो देखा छह सितंबर को उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। एक रिश्तेदार ने उन्हें फोन कर मामले से अवगत कराया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और हालात देखकर दंग रह गए। पता चला कि चोरों ने एक इनवर्टर, एक बैटरी, ऐसी पैक्ड, एक सोने का नेकलेस, सोने की चेन, सोने की दो अंगूठियों के साथ-साथ, सोने- चांदी के आभूषण और 47,500 की नगदी, बर्तन, टीवी की स्टोरेज डिवाइस जिसकी कीमत करीब 28000 रुपए है आदि सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस के शिकजे से दूर हैं।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216



















