
एमबीबीएस में चयनित होने पर भूतपूर्व विधायक ने दी शुभकामनाए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर के भूतपूर्व विधायक कमल मलिक ने मंगलवार को अपन पडोसी देवकांत भरतभूषण (शिक्षक) के सुपुत्र रूपेणकांत का सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयन होने पर उन्हें सम्मानित कर मिठाई खिलाकर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होने कहा किशयह सफलता केवल रूपेणकांत और उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, लगन और कठिन परिश्रम से गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
वह रूपेणकांत भविष्य में भी निरंतर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें और एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करें।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


















