
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट में शिक्षा सत्र शुरू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के जरोठी ग्राम स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट में B.Ed., B.Com., B.B.A. एवं B.C.A. के नवीन सत्र 2026 के शुभारंभ पर मंगलवार को आयोजित यज्ञ-हवन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को शुभकामनाएं दीं।
उन्होने कहा कि यज्ञ-हवन की पावन आहुति के साथ प्रारंभ हुआ यह नवीन सत्र विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और सफलता का नया अध्याय लेकर आए, यही मेरी मंगलकामना है।आज का युवा ही विकसित और सशक्त भारत की नींव है। हमारा दायित्व है कि प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर अवसर और संस्कार प्रदान किए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर डायरेक्टर श्री जगबीर सिंह, प्रिंसिपल श्रीमती भारती गुप्ता, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. संजीव भारद्वाज, डॉ. लोकेश कुमार , डॉ. मिथिलेश भास्कर, डॉ. पिंकी सिंह, श्री मंगल सेन गुप्ता, श्रीमती नेहा मित्तल सहित संस्थान के शिक्षकगण, गणमान्यजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















