
जिला स्तर पर चयनित टेबल टेनिस ,कबड्डी एवं बास्केटबॉल के खिलाड़ी मंडल स्तर पर करेंगे प्रदर्शन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल, सीनियर महिला कबड्डी एवं सीनियर महिला /पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जनपद हापुड़ में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन जेएमएस वर्ल्ड स्कूल और एस एस वी इंटर कॉलेज में किया गया जिसमें टेबल टेनिस में जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया और चयनित खिलाड़ी दिनांक 8 सितंबर 2026 तारीख को मंडलीय चयन ट्रायल में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में प्रतिभा करेंगे।
टेबल टेनिस में चयनित खिलाड़ी पुरुष वर्ग
अभिनव सैनी, सिद्धार्थ कुमार, श्रीमंत सागर, अक्षत, विनायक
महिला वर्ग में
माही, दीपांशी ,मनस्वी , गुरनूर कुलप्रीत,
बास्केट खिलाड़ी के चयनित खिलाड़ी
हितांश एवं विराज हैं
कबड्डी में चयनित महिला खिलाड़ी:
पूजा रानी ,निधि मोरल ,चंचल, स्वामी ,अंशिका ,अंतिम , प्रिया
इस अवसर पर खेलो इंडिया कोच तनवीर, एस एस वी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा अध्यापक सोमेंद्र सिंह तोमर, कबड्डी कोच सौरभ चौधरी ,दीपांशु आदि मौजूद रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



















