
जिला अनुश्रवण समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई, जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा जिन विद्यालयों में हाई टेंशन लाइन विद्यालय परिसर से गुजर रही है उनको हटाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने डी०बी०टी के माध्यम से बच्चों को दी जाने वाली धनराशि सभी के खाते में पहुंचाने के निर्देश दिये गए साथ ही समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत कराने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा विभाग से समस्त डीसी एवं के०जी०वी०बी बार्डन उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़



















