हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने शनिवार को जनपद हापुड़ के भाजपा कार्यालय पर कोविड नियमों का पालन करते हुए सेवा ही संगठन, कोविड टीकाकरण,संगठनात्मक विषय व पंचायत चुनाव हेतु आयोजित बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार बैठक में यह खास मुद्दा छाया रहा कि जिला पंचायत हापुड़ के चुनाव में भाजपा तीन सीटों पर सिमट कर कैसे रह गई।बैठक में इस विषय पर संगठन के पदाधिकारियों व विधायकों से जानकारी ली गई और जाना गया कि विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में क्या-क्या विकास कार्य किए गये हैं और पंचायत चुनाव में पराजय के क्या कारण हैं।बताते हैं कि बैठक की कार्यवाही से प्रदेश हाई कमान को अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी०के० सिंह, ज़िला अध्यक्ष उमेश राणा, ज़िला प्रभारी सुनीता दयाल, क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल विधायक विजय पाल व कमल मालिक आदि उपस्थित थे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























