
एडवांस लैमिनेट कंपनी में सीजीएसटी की छापेमारी के दौरान टीम ने दस्तावेज खंगाले
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के शाहपुर जट्ट स्थित कुचेसर रोड चोपड़ा पर शनिवार को एडवांस डेकोरेटिव लेमिनेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में केंद्रीय जीएसटी की टीम पहुंची। नोएडा से आई टीम ने दस्तावेजों को खंगाला। छापेमारी के दौरान आवाजाही को बंद कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार टीम करीब तीन घंटे तक कंपनी के परिसर में मौजूद रही। टीम ने लैपटॉप, मोबाइल, दस्तावेज आदि खंगाले। टीम ने यह भी जांचा कि किन फर्म से कंपनी का कारोबार है? बिलिंग, आई टी सी आदि को लेकर भी टीम ने गहनता से जांच की।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

















