
केरल निवासी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर लोगों का हंगामा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में रविवार को केरल निवासी व्यक्ति पर ईसाई धर्म में धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोप लगा लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर आरएसएस के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान केरल निवासी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है और निष्पक्षता के साथ जांच कर कार्रवाई होगी। मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। हालांकि पुलिस ने सभी से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर यदि कोई अफवाहों फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अफवाह पर ध्यान ना दें।
गोहरा आलमगीरपुर निवासी राजू शर्मा ने आरोप लगाया कि एक मकान में पिछले छह महीने से केरल निवासी एक व्यक्ति लगातार आ जा रहा है और लंबे समय तक ठहरता है जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
















