
हापुड़: श्रीनगर में नाली पर लगा जाल ले जाता संदिग्ध, सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में स्थित सेफ वाली गली में नाली पर लगा जाल चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े संदिग्ध व्यक्ति जाल को ले जा रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने कई सवाल खड़े किए हैं। संदिग्ध की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में सैफ वाली गली की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें संदिग्ध व्यक्ति रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास नाली पर लगे जाल को उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















