
अस्पताल से लौटी महिला तो घर से गायब मिली सफेद बकरी, एक सप्ताह बाद थाने पहुंची पीड़िता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक मजदूर परिवार की सफेद बकरी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के करीब एक सप्ताह बाद पीड़ित महिला शुक्रवार शाम थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत देकर बकरी की तलाश कराने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बलमे जहां पत्नी कयूम निवासी सिंभावली 29 अगस्त को दवाई लेने अस्पताल गई थीं। वह अस्पताल से वापस घर लौटीं तो घर पर बंधी उनकी सफेद बकरी गायब थी। आसपास और संभावित स्थानों पर काफी तलाश करने के बावजूद बकरी का कोई सुराग नहीं लगा। काफी प्रयास के बाद भी बकरी का पता नहीं चलने पर परेशान महिला शुक्रवार शाम सिंभावली थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बकरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई और उसे बरामद कराने की मांग की।
वहीं, सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बकरी चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















