
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी की धनौरा रोड पर हुई हत्या से लोगों में बेहद गुस्सा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसके पश्चात समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आज़मपुर पहुंचा और गौरव त्यागी के परिजनों से मुलाकात कर अपनी-अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और परिजनों को इंसाफ दिलाने की बात कही।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि बेहद बर्बरता से गौरव की हत्या की गई। गौरव त्यागी मां-बाप के इकलौते पुत्र थे जिनकी हत्या से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा है। गौरव ने कई बार पिस्टल के लाइसेंस के लिए आवेदन किया, सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई लेकिन ना तो सुरक्षा मुहैया कराई गई और ना ही लाइसेंस बनाया गया। वहीं परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
गौरव त्यागी के परिजनों से विधायक शाहिद मंजूर, विधायक कमाल अख्तर, विधायक अतुल प्रधान, सपा के राष्ट्रीय सचिव भूषण त्यागी, मनीषा त्यागी, रविंद्र, जिलाध्यक्ष हापुड़ बबलू प्रधान आदि ने मुलाकात की।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















