
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा की तेज धार बनी मुसीबत, चार भैंसें पानी में बही
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र के गांव कुंदनी की मढ़ैया में गंगा का जलस्तर बढ़ने और कूड़ा करकट आने से ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना है। बताया जा रहा है कि तीन भैंस और एक कटरा गंगा किनारे चर रहे थे। अचानक पानी के तेज बहाव में चारों पशु बहकर गंगा की धारा में चले गए।
ग्रामीणों ने पशुओं को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण दो भैंसों की मौत हो गई, जबकि एक भैंस और कटरा अभी लापता बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा के पानी के साथ बड़ी मात्रा में कूड़ा गंगा और आसपास के नालों में पहुंच रहा है, जिससे पशुओं के लिए खतरा बढ़ गया है।
घटना के बाद पशु मालिक के परिवार में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे की जांच कराने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। तहसीलदार हेमंत कुमार ने पशुओं की मौत की जानकारी ली है। रिपोर्ट के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















