
सर्राफा व्यापारी को बुजुर्ग ने लगाया लाखों का चूना, नकली अंगूठी रखकर गायब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक सर्राफा व्यापारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मौके की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी कृपा शंकर वर्मा की सराफा बाजार में दुकान है जहां उनका बेटा बैठता है। मंगलवार को उनका बेटा मथुरा गया था। वह दुकान पर बैठ गए। इसी बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। अंगूठी व अन्य सामान खरीदने की बात की। दुकानदार ने उसे अंगूठी, कानों की बाली और अन्य सामान दिखाएं। आरोप है कि आरोपी ने दो अंगूठी, अन्य आभूषण चोरी कर लिए और उसके स्थान पर डिब्बे में निकली सोने की अंगूठी रख दी। आरोपी ने दुकानदार को बताया कि वह ई रिक्शा चालक को पैसे देने जा रहा है जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। जब दुकानदार ने अंगूठी के डिब्बे की जांच की तो उसमें नकली अंगूठी मिली जिसके बाद उसके होश उड़ गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब वायरल हो रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















