
👁 14 views Views
छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने मकान में की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर में चोरों ने रात के समय एक मकान को अपना निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए जिन्होंने दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 1700 रुपए की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए।
पीड़ित तेजपाल ने बताया कि शनिवार की रात्रि में परिवार के लोग घर में सो रहे थे। चोर छत से मकान में पहुंचे और कमरों में रखा सामान खंगाला। सुबह उठने पर सामान गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















