
किशोरी को नौकरी का झांसा देकर सिंभावली स्थित होटल में दुष्कर्म का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी को होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सिम्भावली ले जाने और वहां स्थित ड्रीम पैलेस होटल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घटना के बाद किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी ने घर पहुंचकर अपने चाचा और दादी को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले में मौशीन, दिलशाद और दो अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















