
👁 33 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक गैस एजेंसी के कर्मचारी पर उपभोक्ता के साथ अभद्रता का आरोप है। मौके से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच के उपरांत सामने तथ्यों के आधार पर फैसला लिया जाएगा।
दरअसल अनिल नाम का युवक गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी ने उससे खुले रुपए मांगे। युवक के पास खुले रुपए नहीं होने पर कथित रूप से कर्मचारियों ने उसके रुपए फेंक दिए। उसके बाद उसके साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की की गई। मौके की वीडियो वायरल हो रही है जिसकी जांच चल रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















