
हापुड़ः जिले में 3 और नए मरीज मिले, संख्या हुई 7
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण पैर पसारता जा रहा है जिससे सोमवार को तीन और नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिससे स्वाइन फ्लू से संक्रामित मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है इन तीनों मरीजों का इलाज मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग में बेड आरक्षित के साथ ही आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर लिए हैं।
सीएमओ डॉ किशोर आहुजा ने तीनों मरीजों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव बताया है जिसमें हापुड़ और गढ़ क्षेत्र के 62-62 वर्षीय दो बुजुर्ग तथा बहादुरगढ़ क्षेत्र के 82 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। स्वास्थ्य विभाग तीनों मरीजों की लगातार निगरानी में लगी है। वहीं जिला अस्पताल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सीएससी और ब्लॉक स्तर पर भी सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाए हैं जहां बुखार, खांसी और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए जाएंगे और जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे जाएंगे। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















