
ट्रैक्टर ने मारी युवक को टक्कर, खनन माफियाओं पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सतीश पुत्र राजपाल निवासी महमूदपुर के रूप में हुई है। युवक की मौत से परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में गम का माहौल है। वहीं महमूदपुर के लोगों ने बताया कि खनन माफियाओं ने सतीश की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव महमदपुर में अवैध खनन जोरों पर है। नौसीखिए, ट्रैक्टर व अन्य गांव में दौड़ाते हैं। ऐसे में सोमवार की रात सतीश ने एक ट्रैक्टर चालक से धीमी गति से ट्रैक्टर निकालने के लिए कहा। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक आग बबूला हो गया और उसने सतीश को ट्रैक्टर ट्राली से कुचल दिया और उसे मौत के घाट उतार कर फरार हो गया। सतीश की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में बेहद आक्रोश है जिन्होंने खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















