
विद्युत कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगा की करवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में विद्युत विभाग के एक कर्मचारी द्वारा एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के युवा जिला अध्यक्ष भानु सिद्धू ने कहा कि हम सभी जाति-धर्मों का सम्मान करते हैं और हमारा सभी जाति-बिरादरी से भाईचारा है लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी सरकारी विभाग में कार्यरत है और अपने मन में जातिगत भावना रखता है तो वह गलत है।
इसी प्रकरण में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के युवा जिला अध्यक्ष भानु सिद्धू के नेतृत्व में थाना गढ़मुक्तेश्वर में ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई तथा ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति को विभाग से हटाने की मांग की। थाना अध्यक्ष गढ़ देवेंद्र बिष्ट ने इस प्रकरण में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















