
हापुड़ के मोहल्ला अतरपुरा में आसपा का जनसंपर्क अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर के मोहल्ला अतरपुरा में आजाद समाज पार्टी काशीराम ने घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं मुद्दों को जाना। इस दौरान लोगों से संवाद करते हुए आजाद समाज पार्टी कांशीराम को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया।
हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शिरीष ने बताया कि क्षेत्रवासियों का मिल रहा प्यार, समर्थन और विश्वास संगठन की मजबूती का आधार है। हमारा संकल्प है कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन को मजबूत किया जाए।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार शिरीष जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हापुड़ विधानसभा प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी काशीराम , वीर सिंह गौतम प्रदेश सचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी , मोहम्मद समीर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य , वेद प्रकाश जी जिला अध्यक्ष जनपद हापुड़ , अशोक कुमार जी जिला महासचिव , अमरजीत सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष , उमेश शंकर सार्जन जिला स्टार प्रचारक उपस्थित रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















