
हापुड़: चमरी में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आठ गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला चमरी में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
शनिवार की रात मोहल्ला चमरी में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान क्षेत्रवासियों में भी दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करते हुए रविवार को मोहल्ला चमरी से विशाल शर्मा पुत्र रघुनंदन शर्मा, संजय पुत्र राकेश कुमार, राहुल त्यागी व रोहित पुत्रगण प्रमोद त्यागी, शाहरुख व फिरोज पुत्रगण बाबू खान, मुनीष पुत्र आरफीनतथा रोहित पुत्र हनीफ निवासीगण मोहल्ला चमरी जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















