
नवज्योति पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या पूनम कौशिक ने मेजर ध्यानचंद के बारे में बताया कि जिस तरह से ध्यानचंद हॉकी स्टिक से बॉल को निकलने नहीं देते थे। विपक्षी टीम वाले उनके इस खेलने के तरीके से परेशान रहते थे। यह केवल इसलिए संभव हुआ क्योंकि उनका समर्पण अपने खेल की तरफ था, हमे भी अपने कार्य के प्रति समर्पण भाव अगर हम रखेंगे तो हम उसमें महारत हासिल कर सकते हैं। खेल दिवस की शुरुआत बच्चो द्वारा खेल से हुई। जिसमें थ्री legged रेस, book बैलेंसिंग, sack race , frog jump , 100 m race
रस्सा- कस्सी , खो – खो आदि खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सचिव गौरव कौशिक ने बताया कि आज के समय में जिस तरह से मोबाइल का उपयोग बच्चों द्वारा अधिक हो रहा है। इसलिए बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत ज़रूरी है। जितना बच्चे खेलेंगे उतना स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
अध्यापिका चित्रा कौशिक ने कहा कि पहले कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब ,पढोगे लिखोगे बनोगे नवाब ,लेकिन आज के परिपेक्ष्य में यह कथन कुछ इस प्रकार है कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब ,खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजवाब। अध्यापिका सुमन चौधरी ने कहा कि खेल से बच्चों का मन , मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है। अध्यापक योगेश त्यागी ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है ,हमे भी मेजर ध्यानचंद की तरह समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। आज खेल दिवस को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक – अध्यापिका वर्तिका , शीबा ,वंदना शर्मा ,राखी शर्मा, जबर सिंह , लक्ष्मी उपाध्याय ,प्रतिभा शर्मा , मंजू का विशेष योगदान रहा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















