
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति पर किए गए जानलेवा हमले से सनसनी मच गई। मेरठ में उपचार के दौरान 52 वर्षीय महकार सिंह ने दम तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे 52 वर्षीय महकार सिंह निवासी गांव शाहपुर चौधरी अपने कन्यापुर रोड पर स्थित पोल्ट्री फार्महाउस के पास एक फार्म हाउस पर आराम कर रहे थे। आरोप है कि उस दौरान गांव के मुकेश पुत्र मदन, अमित पुत्र हरपाल, बॉबी पुत्र जगबीर, जगबीर उर्फ जागलिया और कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने डंडे व धारदार हथियार से कमरे में घुसकर महकार सिंह के साथ गाली-गलौज कर उसे जमकर पीटा। इस दौरान उनके सिर, हाथ और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेरठ में उपचार के दौरान महकार सिंह की मौत हो गई जिसके बाद मृतक के पुत्र जतिन ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। बता दें कि पुरानी रंजिश के चलते हत्यारे ने महकार सिंह की हत्या की है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















