
पेट्रोल पंप पर खड़ी बस का ताला तोड़कर चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना हापुड़ नगर की टीपी नगर चौकी क्षेत्र के गांव अच्छेजा के पास पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस को चोरों ने निशाना बना लिया। देर रात चोर बस का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एलसीडी, एम्प्लीफायर, कैमरे समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।
शुक्रवार की सुबह बस चालक के पहुंचने पर वारदात का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बस चालक सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त की रात बस पेट्रोल पंप पर खड़ी कर वह घर चला गया था। 28 अगस्त की सुबह जब वह बस के पास पहुंचा तो ताले टूटे मिले और शीशे भी क्षतिग्रस्त थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















