
गेहूं में तेजी के संकेत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चीनी व प्याज के बाद अब गेहूं में भी तेजी के संकेत मिलने शुरू हो गए। हापुड़ मंडी में शनिवार को गेहूं के दाम ₹100 रुपए उछाला खाने के बाद ₹2900 रुपए बोले गए और अगले सप्ताह तक गेहूं के दाम ₹3 रुपए प्रति कुंतल तक पहुंचाने की उम्मीद तेजड़िए लगा रहे हैं।
देश में गेहूं के रिकॉर्ड भंडारण के कारण घरेलू बाजार में कीमतों को गिरने से रोकने के लिए सरकार ने गेहूं व उसके उत्पादों सूची, मैदा आदि के निर्यात को पूरी तरह खोल दिया है। इस फैसले के बाद अधिकांश मंदिरों में गेहूं की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है।
गेहूं की कीमतों में उछाले का असर शनिवार को हापुड़ मंडी में भी दिखाई दिया। हापुड़ मंडी में गेहूं का भाव शनिवार को 2900 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया। हापुड़ व आसपास के इलाके में आटा की छोटी-बड़ी सैकड़ो यूनिटे लगी होने के कारण हापुड़ खपत की मंडी बना है जिस वजह से हापुड़ में हर वक्त गेहूं की मांग बनी रहती है और जमाखोरों के पास जरूरत से अधिक गेहूं का भंडारण होता है। सूत्र बताते हैं कि हापुड़ की पक्का बाग मंडी में गोदाम गेहूं से भरे पड़े हैं।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















