
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय के नेतृत्व में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व दिव्य शुभ मुहूर्त में एवं वैदिक मंत्रों द्वारा सम्पन्न हुआ रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्री ज्योतिष कार्यालय में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश जी का पूजन हुआ उसके उपरांत ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने अपने भाई रोशन पाठक को और श्री पाण्डेय ने अपने भाई प्रियांशु पाण्डेय को एवं अपने पिता ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय को दिव्य मुहूर्त में राखी वैदिक मंत्रों द्वारा बाँधा ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया रक्षाबंधन पर्व पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास के प्रतीक रक्षासूत्र का महत्व बताया। भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस वैदिक रक्षा सूत्र पूजन में
ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय,श्री पाण्डेय,रोशन पाठक, प्रियांशु पाण्डेय,ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय, सभी ने सामूहिक बताया कि रक्षाबंधन भारतीय सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ परिवार में प्रेम, सम्मान और संस्कारों को मजबूत करता है। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सनातन परंपराओं एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस वैदिक पूजन को श्री पाण्डेय और प्रियांशु पाण्डेय ने वैदिक मंत्रों द्वारा संपादन किया गया।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏



















