
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़े एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
पीड़ित योगेंद्र के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी कार से बुलंदशहर से अपने गांव पहुंचा था। घर के बाहर कार खड़ी करने के दौरान गांव के ही दीपक, हिमांशु, मार्टिन और एक अज्ञात युवक ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, विजय और आशीष ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
परिजन घायल युवक को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ मुनीश चंद्र के अनुसार, युवक की तहरीर पर दीपक, हिमांशु, मार्टिन और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


















