
गाज़ियाबाद स्थित सरकारी स्कूल का वीडियो प्रसारित करने के मामले में आप प्रवक्ता सीएम चौहान पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में सरकारी विद्यालय का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कुछ दिन पहले सीएम चौहान ने एक सरकारी स्कूल का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में स्कूल भवन की खराब स्थिति, परिसर में मिली शराब की बोतल और बच्चों व शिक्षकों की अनुपस्थिति जैसे मुद्दे उठाए गए थे।
इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सीएम चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी शिक्षक या कर्मचारी को बदनाम करना नहीं था, बल्कि स्कूल की जमीनी स्थिति सामने रखना था।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















