
सरवर हत्याकांड: हस्तिनापुर पुलिस ने मुख्य आरोपी, गढ़ निवासी होटल मालिक समेत तीन को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर के पास मध्य नहर में मिली सरवर की लाश के मामले में मेरठ के हस्तिनापुर थाना पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त राहुल, गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना चौपला स्थित एक होटल मालिक रॉबिन निवासी झड़ीना थाना गढ़मुक्तेश्वर और होटल मैनेजर ओमेंद्र निवासी ग्राम लोधीपुर छपका थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है। प्रकरण से संबंधित बेडशीट के रंग से मिलता-जुलता एक तकिए का कवर, तमंचा भी बरामद किया है। यह मामला मुख्य आरोपी राहुल की पुरानी प्रेम कहानी से जुड़ा है।
मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग निवासी 38 वर्षीय सरवर की उसके दोस्त राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दरअसल राहुल की पुरानी गर्लफ्रेंड कि किसी युवक से शादी हो गई थी। ऐसे में आरोपी राहुल, सरवर को इसका दोषी मानता था और उससे रंजिश रखने लगा। सर्वर की हत्या का षड्यंत्र रचा। मामला 16 अगस्त का है जब सरवर अपने साथी किठोर थाना क्षेत्र के गांव कोठरा निवासी राहुल के साथ घर से गया था। सरवर कैराना में भी रहता था। ऐसे में परिजनों को लगा कि वह कैराना गया होगा। इसी बीच राहुल ने मृतक के बड़े भाई रुस्तम को फोन कर बताया कि सरवर का फोन बंद आ रहा है। इसी बीच राहुल ने गढ़मुक्तेश्वर स्थित होटल में सरवर की गोली मारकर हत्या कर दी जिसका शव बेडशीट में बांधकर मध्य गंग नहर में फेंक दिया। बाद में जनपद हापुड़ के गांव नानपुर के जंगल में रजवाहे के किनारे सरवर का शव मिला था। इसी बीच मेरठ की हस्तिनापुर मामले की जांच कर रही थी जिसने राहुल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। राहुल ने बताया कि उसकी पुरानी प्रेमिका की शादी किसी अन्य युवक से हो गई थी जिसके चलते वह सरवर से रंजिश रखने लगा और उसने उसकी हत्या की। मामले में साक्ष्य छिपाने के आरोप में हस्तिनापुर पुलिस ने होटल मालिक रॉबिन और मैनेजर ओमेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















