
गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बढ़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में अब गंगा का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ के जगह-जगह पानी भरा होने से ग्रामीणों के सामने संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। जलभराव वाले स्थानों पर गंदगी के साथ मच्छर और मक्खियां भी पनपने लगी हैं। हालांकि अभी भी इलाके में बनी भरा है जो अब धीरे – धीरे घट रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पानी उतरने के बाद कई जगहों पर गंदगी और दूषित पानी जमा है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















