
अग्रवाल महासभा चुनाव सम्पन्न कराने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी चुनाव अधिकारी नामित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा के चुनाव संपन्न करने के लिए जिला समाज कल्याण आधिकारी दिग्विजय सिंह को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश की अत्यधिक व्यवस्था के चलते उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार संतोष कुमार सिंह ने आदेश जारी किए हैं।
अग्रवाल महासभा चुनाव के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार ने 30 मई 2026 को जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश को चुनाव अधिकारी नामित किया था। उनका कहना है कि शासकीय कार्यों में अत्यधिक व्यवस्था के कारण दूसरे अधिकारी को चुनाव अधिकारी बनाने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया था कि विभाग में बीज और उर्वरक विक्रेताओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग समेत कई कार्यों में अत्यधिक समयबद्धता रहती है जिसके बाद यह जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंपी गई है। यह चुनाव 6 अगस्त को प्रस्तावित था जो निरस्त हो गया। ऐसे में 5800 सदस्यों को चुनाव का इंतजार है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















