
हापुड़ में सपा के विवादित पोस्टर लगाने के मामले में जांच तेज, छापने वाले व लगाने वाले की तलाश शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पोस्टर लगाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।
बताया जा रहा है कि हापुड़ में करीब सात स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जा सके। हालांकि इन पोस्टरों को हटा दिया गया है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर यह पोस्टर कहां छपे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















