
👁 37 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (EHapurNews.com): चीनी के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों में चीनी की कालाबाजारी रोकने और बढ़े दामों पर निगरानी के लिए एक-एक टीम का गठन किया गया है। हापुड़ एसडीएम मंगलवार को हापुड़ के पक्का बाग स्थित मंडी पहुंचे जहां उन्होंने चीनी के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान चीनी के व्यापारियों से बातचीत की और स्टॉक आदि निरीक्षण किया।



















