
👁 3 views Views
बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक को किया गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम वरुण निवासी ग्राम सिकंद्रपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ है। पुलिस ने आरोपी को एक अवैध तमंचे मय एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी वरुण के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर जनपद में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गढ़-स्याना मार्ग से ग्राम करीमपुर की ओर जाने वाले रास्ते से दबोचा है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















