
पंचायत सहायकों ने स्थाई करने व मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर हापुड़ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और आधिकारी को एक एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मांगे पूरे ना होने पर 7 सितंबर से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश की हापुड़ जिला शाखा ने सोमवार को मानदेय बढ़ोतरी, स्थाई करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और एक एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। अपनी मांगों के समर्थन में वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और कहा कि मानदेय बढ़ाकर ग्राम पंचायत सचिव के समान ₹30,000 प्रतिमाह किया जाए अथवा प्रदेश में निर्धारित न्यूनतम कुशल मजदूरी के बराबर मानदेय किया जाए। उन्होंने पंचायत सहायक को स्थाई करने की मांग भी उठाई और चेतावनी दी कि एक हफ्ते के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो वह प्रदेश भर में सात सितंबर से धरना प्रदर्शन करेंगे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















