
👁 32 views Views
चीनी की बढ़ती कीमतों, स्टॉक व बिक्री के लिए टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चीनी के दामों में हुई बढ़ोतरी से रसोई का बजट बिगड़ गया है। इसी बीच जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों में निगरानी रखने के लिए एक-एक टीम गठित की गई है जोकि स्टॉक कीमत और बिक्री पर निगरानी रखेगी। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। ऐसे में यह फैसला लिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी हापुड़ डॉक्टर सीमा बालियान ने बताया कि व्यापारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाएगा। व्यापारियों के साथ मिलकर चीनी के कारोबार पर नियंत्रण करना है। जांच के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जहां पर गड़बड़ी मिलेगी वहां कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं बिस्कॉफ बर्फी: 9760414343, 9897693627



















