
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने अनियमितता बरतने पर तीन प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक इरशाद अली, उच्च प्राथमिक विद्यालय छिजारसी, सुधा रानी प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय लाखन और अंजलि भारती स. अ. इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय वैठ सिंभावली को निलंबित कर दिया है।
बीएसए ने इरशाद अली को मध्यान्ह भोजन पंजिका अपूर्ण मिलने, छात्र उपस्थिति और एमडीएम में दर्ज संख्या में अंतर मिलने से वित्तीय अनियमितता प्रतीत होने और अन्य मामलों में निलंबित किया गया है। जबकि सुधारानी को बिना पूर्व स्वीकृति के चार अध्यापकों के अवकाश अग्रसित करने एमडीएम पंजिका दो माह से अपूर्ण रखने, परिसर में खुला नाला एवं जर्जर भवन का सुरक्षित उपयोग करने, 210 विद्यार्थियों के सापेक्ष मात्र एक संचालित गंदा शौचालय पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। वही अंजली भारती को छात्र-छात्राओं को मध्यान भोजन न बांटे जाने, एमडीएम पंजिका में मात्र एक छात्र दर्ज होने, शिक्षकों की डायरी कई महीनों से अपूर्ण मिलने और निपुण तालिका चस्पा न होने के कारण निलंबित किया गया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















