
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर में तैनात दरोगा राखी देवी,कांस्टेबल रूपेंद्र कुमार व महिला कांस्टेबल अनुराधा ने शुक्रवार को क्षेत्र के
कृषक इंटर कालेज नवादा में शुक्रवार को जाकर मुख्य साईबर क्राइम पार्ट टाइम जॉब फ्राॅड तथा उनसे बचाव हेतु अपनाए जाने वाले सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की।
इस दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल साईबर फ्राड व उसके बचाब के साथ साथ अन्य प्रकार के साईबर फ्राड apk file फ्रॉड ,ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, OTP फ्रॉड, साइबर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, केबाईसी , लोन एप्प फ्राड , टेलीग्राम व व्हाइटअप ग्रुप के द्वारा इन्वेन्स्टमेन्ट फ्राड एवं सुरक्षित डिजिटल लेन-देन जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा यदि के किसी के साथ साईबर कम्पलेन्ट साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में भी बताया गया।



















